Thursday, July 17, 2014

your Success Diary

ये है मेरी Success Diary

आपकी  Success Diary
Friends, यदि  आप  AKC के  regular reader हैं  तो  शायद   आपने  कुछ  एक  लेख  में मेरी डायरी के बारे में पढ़ा  होगा . आज  मैं  इसी  के  बारे  में  आपको  बताऊंगा .
मैं  अपनी  इस  diary को  कहता  हूँ …. “My Success Diary” ….यह  नाम  इसलिए  क्योंकि  इस  diary का  और  Success पाने  के  लिए  मेरे  efforts  का  सीधा  सम्बन्ध  है .  मैं  अपनी  life में  जो  कुछ  भी  करना  चाहता  हूँ , जिस  तरह  से  करना  चाहता  हूँ , जिस  समय  करना  चाहता  हूँ  वो  सब  इसमें  लिखा  हुआ  है ….और  ऐसा  नहीं  है  कि  मैंने   एक  बार  यह  सब  लिखा  और  इसे  आलमारी  में  सजा  कर  रख  दिया ….मैं  लगभग  हर  दूसरे  दिन  इसमें  अपनी  thoughts, अपनी  intentions और  अपनी  progress लिखता  हूँ .मैं  इसमें  सिर्फ  ये  नहीं  लिखता  कि  मुझे  क्या  पाना  है ; मुझे  जो  पाना  है  उसे  already पाया  हुआ  मान  कर  अपनी  feelings लिखता  हूँ , अपनी  ख़ुशी  को  व्यक्त  करता  हूँ .
जब कभी मैं पिछले पन्नो को पलटकर देखता हूँ तो मुझे भी अचरज होता है कि  मैंने  अपने  सपनो  को  लेकर ऐसी  कई  बातें  लिखी  थी  जो  आगे  चलकर  शब्दश:  सच  हुईं  हैं . इनमे  से  ज्यादातर AchchiKhabar.Com को  लेकर  हैं , और  कुछ  मेरी  job और  मेरी  wife Padmaja के  सपनो  को  लेकर  भी . For example: मैंने  आज डायरी उठा  कर  देखी  तो  बहुत  पहले  diary में  एक   line लिखी  थी  कि  , “Pam has got a job in VLCC and we are enjoying her success” और  22-06-11 को  उसके  पास  हकीकत  में  वो  job थी . इसी  तरह  जबसे  मैंने  AKC की  शुरआत  की  है  तभी  से  इस  diary में  लिखता  हूँ  कि  “AKC has become the world’s most read Hindi Blog and it is getting 1 lac page views per day.”  और  सच-मुच  आज   AKC दुनिया  का  सबसे  अधिक  पढ़ा  जाने  वाला  हिंदी  ब्लॉग  बन  गया है …हालांकि  अभी  per day 23-24k page views ही  होते  हैं …but I am sure कि  1 lac का  लक्ष्य  भी  एक  दिन  पूरा  हो  जायेगा .
क्या  होता  है  जब  आप  diary लिखते  हैं ?
1)      अपने  goals को  लेकर  आपकी  खुद  की  clarity बढती  है . Written goals Unwritten goals से  कहीं  जयादा   powerful होते  हैं .
2)      आप  जाने अनजाने   को  अपने  favour में  इस्तेमाल  करते  हैं . बार -बार  एक  ही  चीज  को  achieve करते  हुए  imagine करने  से  उसके  हकीकत  बनने  के  chances कहीं  अधिक  बढ़  जाते  हैं.
 3)      अपने  goal को  लेकर  आपका  focus बना  रहता है  और  ऐसे  लक्ष्य  जिसे  subconscious mind शुरू  में  नहीं  accept कर  पाता  धीरे -धीरे   उसमे  यकीन  करने  लगता  है .
किसे  बनानी  चाहिए  Success Diary?
हर  उस  व्यक्ति  को  जिसने  अपने  लिए  कोई  लक्ष्य  बना  रखा  हो . Engineer, Doctor, IAS officer,Fashion Designer,Actor etc  बनने  का  goal संजोने  वाले  students को , अपना  business start करने  का  सपना  देखने  वाले  individuals को , अपने  काम  को  नयी  बुलंदियों  तक  पहुचाने  का  सपना  देखने   वाले  कर्मवीरों को  .इसके आलावा यदि आपकी अपनी  fitness, health, personal relationships से सम्बंधित goals हैं तो भी आप Success Diary  बना सकते हैं.
और  यदि  आपका  अभी  तक  कोई  लक्ष्य  नहीं  है  तो  कृपया  यह  लेख  पढ़ें : “ 
कब  लिखें  Success Diary?
इसका  कोई  time  fix नहीं  है . जब  आपको  मौका  मिले  तब  लिखिए .  मैं  ज्यादातर  ये  काम  office के  खाली   समय  में  करता  हूँ . कब  लिखना  है , कहाँ  लिखना  है , कितना  लिखना  है  ….ये  मायने  नहीं  रखता .जो  मायने  रखता  है  वो  है  लिखना …यकीन  जानिये  आप  अपने  goals को  achieve करने  के  बारे  में  जितना अधिक सोचते-लिखते  हैं  उतना  उसके  करीब  पहुचते  हैं .
और हाँ, अगर आप हाथ से नहीं लिखना चाहते हैं तो  Word File को भी as a Success Diary बना सकते हैं.
मेरी डायरी में लिखी कुछ lines
क्या Success Diary (SD) लिखना  सफलता  की  guaranty है ?
नहीं , ज़रूरी  नहीं  है  कि  diary लिख  कर  भी  आप  100% अपने  goal को  achieve कर  ही  पाएं …पर  इतना  ज़रूर  है  कि  आपके  सफल  होने  के  chances बढ़  जायेंगे . Definitely बहुत  कुछ  आपके  actions पर  depend करेगा , और  जब  आप  SD लिखेंगे  तो  ये  आपको  उस  दिशा  में  steps लेने  के  लिए  प्रेरित  करेगी , इस  तरह  आपकी  success rate बढ़  जाएगी .
यह  भी  ध्यान  दें  कि  आप  SD को  basically Long term goals के  लिए  use करें , ऐसे  goals जिन्हें achieve करने  के  लिए आपके  पास  कम  से  कम  2-4 महीने  का  time हो . यदि  कल  आपका  test है  और  आज  आप  उसमे  highest marks पाने  के  बारे  में  लिखते  हैं  तो  इसका  कोई ख़ास मतलब नहीं  है …वहीँ  आप  6 महीने  बाद  होने  वाले  exam में  top करने  के  बारे में  लिखना  शुरू  करते  हैं  तो  यह  ज़रूर  काम  करेगा .
SD लिखने  में  क्या  challenges आ  सकते  हैं ?
सबसे  बड़ा  challenge इसमें  believe करने  का  है . चूँकि  बचपन  से  आपने  इस  तरह  goals को  लिखकर  उसे  achieve करने  के  बारे  में  नहीं  सुना  या  practice किया  इसलिए  आप  doubt कर  सकते  हैं  कि  ये  काम  करेगा  भी  या  नहीं ? पर  मेरा  विश्वास  कीजिये  ये  काम  करेगा . मैं ऐसे लोग जो इस लेख को पढ़ रहे हैं और उन्होंने भी इस technique से कोई लक्ष्य प्राप्त किया हो उनसे request करूँगा कि अपने कमेंट्स से अपना अनुभव हमें बताएं.
दूसरा challenge  हो  सकता  है  कि  आप  इसे  लिखने  की  शुरआत  जोर -शोर  से  करें  और  फिर  कुछ  दिन  बाद  ये  आपके  mind space से  गायब  ही  हो  जाए .  आपको  intentionally इसे  लिखना  है …..may be कुछ  gaps आ  जाएं …हो  सकता  है  एक -आध  हफ्ते  आप  इसे  बिलकुल  भूल  ही  जाएं …पर  हर  बार  आपको  इसे  फिर  से  लिखना  शुरू  करना  होगा , तभी  आपको  इसका  result मिल  पायेगा .
एक  और  challenge आ सकता  है  कि  SD में  लिखें  क्या ? इसका  सीधा  अर्थ  ये  होगा  कि  आप  अपने  goals को  लेकर  clear नहीं  हैं , इसलिए पहले  अपने  goals बनाएं , जल्दबाजी  में  नहीं  सोच -समझकर बनाएं .
Success Diary (SD) Vs Personal Diary (PD)
Friends, आपने  personal diary के  बारे  में  ज़रूर  सुना  होगा , और  हो  सकता  है  कि  आपने  PD बनायीं भी  हो . पर  SD और  PD में  बहुत  अंतर  है . PD में  आप  अपनी  रोज़मर्रा  की  ज़िन्दगी  और  घटनाक्रम  के  बारे  में  लिखते  हैं , वो  किसी  एक चीज  को  लेकर  नहीं  होती ,…उसमे  आप  कुछ  भी  कहीं  से  उठाकर  लिख  सकते  हैं ….पर  SD का  दायरा  बहुत  छोटा  है . वह  आपके  goals को  achieve करने  के  लिए  है …आपको  success दिलाने  के  लिए  है . इसलिए  अपनी  SD को  PD से  mix मत  करिए .  हाँ , यदि  आप  PD लिखने  के  habitual हैं  तो  उसे  जारी  रखिये  मगर  SD के  लिए  एक  नयी  diary बनाइये  और  उसमे  रेगुलरली  लिखिए .
मैं  इस  बात  में  यकीन  नहीं  रखता  कि  नियम  से  हर  रोज़  diary में  लिखना  ही  लिखना  है ..ऐसा  करने  से  एक  बेकार  का  pressure feel होता  है , इसलिए  मुझे  जब  मन  होता  है  तब  मैं  अपनी  SD में  लिखता  हूँ , on an average three times a week.
आप  इस  बात  का  भी  ध्यान  रखें  कि  आप  किसी  copy,loose pages के  bundle,etc को  SD का  नाम  ना  दें . बेहतर  होगा  कि  आप  कोई  नयी  diary खरीदें  या  घर  में  रखी  किसी  fresh diary को use करें .  आखिर  इसमें  आपके  सफलता  की  गाथा  लिखी  जानी  है , वो भी आप ही के हाथों …इसे  अच्छा  तो  होना  ही  चाहिए . :)
 All the best for “Your Success Diary”!

Wednesday, July 16, 2014

कैसे  सीखें  अंग्रेजी  बोलना ? 

इस  article में  मैं  Spoken English सीखने  से  सम्बंधित  अपनी  thoughts share कर  रहा  हूँ , यह  मेरा  व्यक्तिगत  दृष्टिकोण   है  और  आप  इससे  पूरी  तरह   असहमत  भी  हो  सकते  हैं , पर  यदि  इससे  कुछ  लोगों  को  फायदा  पहुँचता  है  तो  मुझे  ख़ुशी  होगी.  :)
दोस्तों  हमारे  देश  में  अंग्रेजी  बोलना  सीखना एक  बहुत  बड़ा  business है . ख़ास  तौर पे  छोटे  शहरों   में  इसका  कुछ  ज्यादा  ही  craze है . आपको  जगह -जगह  English Speaking से  related ads दिख  जायेंगे , “ 90 घंटे  में  अंग्रेजी  बोलना  सीखें ,”, ”फर्राटेदार  अंग्रेजी  के  लिए  join  करें   XYZ School of Language” etc.
पर  क्या  यह school सचमुच  इतने  effective हैं ? शायद  नहीं ! क्योंकि  वो  पहले  ही  गलत  expectation set कर  देते  हैं ! मात्र  90 घंटे   सीखकर   किसी  भाषा  को आसानी  के  साथ  बोलना  बहुत मुश्किल है . हाँ , ये   हो  सकता  है  कि  कुछ  दिन  वहां  जाकर  आप  पहले  की  अपेक्षा  थोडा  और  fluent हो  जाएं  , पर  ऐसे कम  ही  लोग  होते हैं जो सचमुच अपनी इंग्लिश बोलने की काबीलियत का  श्रेय  ऐसे school को दे सकें.अगर आप  पहले  से  ठीक-ठाक अंग्रेजी बोल लेते हैं और  तब  ऐसी  जगह  जाते  हैं  तो  यह  आपके  लिए  फायदेमंद  हो  सकता  है , नहीं  तो  आपके  लिए  अच्छा  होगा  कि   आप  इस  mindset के  साथ  जाइये  कि  ऐसे  school में  जाकर  आप  एक  start कर  सकते  हैं  पर  यहाँ  से  निकलने  के  बाद  भी आपको  काफी  दिनों  तक  पूरी  dedication के  साथ  लगे  रहना  होगा .
तो  आइये  सबसे  पहले  मैं  आपके  साथ  अंग्रेजी  बोलने  से  सम्बंधित  कुछ  myths share करता  हूँ :
English बोलने  के  लिए  grammar अच्छे  से  आना  चाहिए : यह  एक  बहुत  बड़ा  myth है , आप  ही  सोचिये  कि  जब  आपने  हिंदी  बोलना  सीखा  तो  क्या  आपको  संज्ञा , सर्वनाम , इत्यादि  के  बारे  में  पता  था ?  नहीं  पता  था , क्योंकि  उसकी  जरूरत  ही  नहीं  पड़ी  वो  तो  बस  आपने  दूसरों  को  देखकर -सुनकर  सीख  लिया . उसी  तरह  अंग्रेजी  बोलने  के  लिए  भी  Grammar की  knowledge जरूरी  नहीं  है . English Medium school से अच्छी  शिक्षा मिलने  के  कारण  मैं  अच्छी  English बोल  लेता  हूँ , पर  यदि  आप  मेरा  Tenses का  test लें  तो  मेरा  पास  होना  भी  मुश्किल  होगा .:)
कुछ  ही  दिनों  में  अंग्रेजी  बोलना  सीखा  जा  सकता  है : गलत ! अपनी  मात्र  भाषा  से  अलग  कोई  भी  भाषा  सीखने  में  समय  लगता  है . कितना  समय  लगेगा  यह person to person differ करेगा . पर  मेरा  मानना  है  कि  यदि  कोई  पहले  से  थोड़ी  बहुत  अंग्रेजी  जानता  है और  वो  dedicated होकर  effort करे  तो  6 महीने  में  अच्छी  अंग्रेजी  बोलना  सीख  सकता  है .और  यदि  आप  सीख  ही  रहे  हैं  तो  कामचलाऊ  मत  सीखिए , अच्छी  English सीखिए .
English Medium से पढने वाले ही अच्छी अंग्रेजी बोल पाते हैं: यह  भी  गलत  है . अपने  घर  की  ही  बात  करूँ  तो  मेरे  बड़े  भैया  ने  Hindi Medium से  पढाई  की  है , पर  आज   वो  बतौर  Senior Consultant काम  करते  हैं  और  बहुत  अच्छी  English लिखते – बोलते  हैं . यदि  आपको  ऐसी  schooling नहीं  मिली  जहाँ  आप  अंग्रेजी बोलना  सीख  पाए  तो  उसपर  अफ़सोस  मत  कीजिये , जो  पहले  हुआ  वो  past है , present तो  आपके  हाथ  में  है  जो  चीज  आप  पहले  नहीं  सीख  पाए  वो  अब  सीख  सकते  हैं , in fact as an adult आप  अपनी  हर  उपलब्धि  या  नाकामयाबी  के  लिए  खुद   जिम्मेदार  हैं.
अंग्रेजी  बोलने  के  लिए  अच्छी   vocabulary होना  जरूरी  है : नहीं , vocabulary जितनी  अच्छी  है  उतना  अच्छा   है , पर   generally आम -बोल  चाल  में  जितने  words बोले  जाते  हैं , वो  आपको  पहले   से  ही  पता  होंगे या थोड़ी सी मेहनत से आप इन्हें जान जायेंगे.  दरअसल  हम  जो  words जानते  हैं  बस  उन्ही  को  सही  जगह  place करने  की  बात  होती  है . मैंने कई बार लोगों को एक से एक कठिन words की meaning रटते देखा है, पर ऐसा करना आपकी energy  ऐसी जगह लगाता है जहाँ लगाने की फिलहाल ज़रुरत नहीं है.
अगर आप ऊपर दिए गए किसी मिथक को मानते हों तो अब उनसे छुटकारा पा लीजिये , और स्पोकेन इंग्लिश सीखने के लिए नीचे दिए गये सुझावों को  अपनाइए .
12 Ideas to Learn Spoken English
स्पोकेन इंग्लिश सीखने के 12 सुझाव   
1. अपना महौल English बनाएं  : किसी  भी  भाषा  को  सीखने  में  जो  एक  चीज  सबसे  महत्त्वपूर्ण  होती  है  वो  है  हमारा  environment, हमारा  माहौल .  आखिर  हम  अपनी  मात्र -भाषा  छोटी  सी  ही  उम्र   में  कैसे  बोलने  लगते  हैं :- क्योंकि   24X7 हम  ऐसे  माहौल  में  रहते  हैं  जहाँ  वही  भाषा  बोली  , पढ़ी, और  सुनी  जाती  है .  इसीलिए  अंग्रेजी  बोलना  सीखना  है  तो  हमें  यथा  संभव  अपने  माहौल  को  English बना  देना  चाहिए .  इसके  लिए  आप  ऐसा  कुछ  कर  सकते  हैं:
•         हिंदी  अखबार  की  जगह  English Newspaper पढना  शुरू  कीजिये .
•         हिंदी  गानों  की  जगह  अंग्रेजी  गाने  सुनिए .
•         अपने interest के English program / movies देखिये .
•         अपने  room को  जितना  English बना  सकते  हैं  बनाइये ….English posters, Hollywood actors,English  books,Cds ..जैसे  भी   हो  जितना  भी  हो  make it English.
2. ऐसे लोगों के साथ group बनाएं जो आप ही की तरह स्पोकेन इंग्लिश सीखना चाहते हों : कुछ ऐसे  दोस्त   खोजिये  जो  आप   ही  की  तरह  अंग्रेजी  बोलना सीखना  चाहते  हैं .  अगर  आपके  घर  में  ही  कोई  ऐसा  है  तो  फिर  तो  और  भी  अच्छा  है . लेकिन  अगर  ना  हो  तो  ऐसे  लोगों  को  खोजिये , और  वो  जितना  आपके  घर  के  करीब  हों  उतना अच्छा  है . ऐसे दोस्तों  से  अधिक  से  अधिक  बात  करें  और  सिर्फ  English में . हाँ  ,चाहें  तो  आप  mobile पर  भी  यही  काम  कर  सकते  हैं .
 3. कोई mentor बना लें: किसी ऐसे व्यक्ति को अपना mentor बना लें जो अच्छी English जानता हो, आपका कोई मित्र, आपका कोई रिश्तेदार, कोई पडोसी, कोई अंग्रेजी सीखाने वाला institute ….कोई भी जो आपकी मदद के लिए तैयार हो. आपको अपने मेंटर से जितनी मदद मिल सके लेनी होगी. अगर आप को मेंटर ना मिले तो भी मायूस होने की ज़रुरत नहीं है आप अपने efforts में लगे रहे , मेंटर मिलने सी आपका काम आसानी से होता लेकिन ना मिलने पर भी आप अपने प्रयास से यह भाषा सीख सकते हैं.
 4. पहले  दिन  से  ही correct English बोलने  का  प्रयास  मत  करें : अगर  आप  ऐसा  करेंगे  तो   आप   इसी  बात  में  उलझे  रह  जायेंगे  की  आप  सही  बोल  रहे  हैं  या  गलत . पहला  एक -दो  महिना  बिना  किसी  tension के   जो  मुंह  में  आये  बोले , ये  ना  सोचें  कि  आप  grammatically correct हैं  या  नहीं .  जरूरी  है  कि  आप  धीरे -धीरे  अपनी  झिझक  को  मिटाएं  .
 5. English सीखने के लिए  Alert रहे : वैसे  तो  मैं  अपनी  spoken English का  श्रेय   अपने  school St.Paul’s को  देता हूँ  पर  अंग्रेजी  के लिए  अपनी  alertness की  वजह  से  भी  मैंने  बहुत  कुछ   सीखा  है . मैं  जब  TV पर  कोई  English program देखता  था  तो  ध्यान  देता  था  की  words को  कैसे  pronounce किया  जा रहा  है , और  किसी  word को  sentence में  कैसे  use  किया  जा रहा  है . इसके  आलावा  मैंने  नए  words सीखने  के  लिए  एक  diary भी  बनायीं  थी  जिसमे  मैं  newspaper पढ़ते  वक़्त जो  words नहीं  समझ  आते  थे  वो  लिखता  था , और  उसका use  कर  के एक  sentence भी  बनता  था , इससे  word की  meaning याद  रखने  में  आसानी  होती  थी .
6. बोल  कर  पढ़ें : हर  रोज  आप  अकेले  या  अपने  group में  तेज  आवाज़  में  English का  कोई  article या  story पढ़ें . बोल -बोल  कर   पढने  से  आपका  pronunciation सही  होगा , और  बोलने  में  आत्मविश्वास  भी  बढेगा .
 7. Mirror का use करें  : मैं  English बोलना  तो  जानता  था  पर  मेरे  अन्दर  भी  fluency की  कमी  थी , इसे ठीक  करने  के  लिए  मैं  अक्सर  अकेले  शीशे  के  सामने  खड़े  होकर   English में  बोला  करता  था . और  अभी  भी  अगर  मुझे  कोई  presentation या  interview देना  होता  है  तो  मैं  शीशे   के  सामने  एक -दो  बार  practice  करके  खुद  को  तैयार  करता  हूँ .  आप  भी  अपने  घर  में  मौजूद  mirror का  इस्तेमाल  अपनी  spoken English improve करने  के  लिए  कीजिये .  शीशे  के  सामने  बोलने  का  सबसे  बड़ा  फायदा  है  कि  आप  को  कोई  झिझक  नहीं  होगी  और  आप  खुद  को  improve कर  पाएंगे .
8. Enjoy the process: English बोलना  सीखेने  को  एक  enjoyment की  तरह  देखें  इसे अपने  लिए  बोझ  ना  बनाएं .  आराम  से  आपके  लिए  जो  speed comfortable हो  उस  speed से  आगे  बढें  . पर  इसका  ये  मतलब  नहीं  है  कि  आप  अपने  प्रयत्न  एकदम  से  कम   कर  दें , बल्कि  जब  आप  इसे  enjoy करेंगे  तो  खुद -बखुद  इस  दिशा  में  आपके  efforts और  भी  बढ़  जायेंगे .  आप  ये  भी  सोचें  कि  जब  आप  fluently बोलने  लगेंगे  तब  कितना  अच्छा लगेगा  , आप  का  confidence भी  बढ़  जायेगा  और  आप  सफलता  की  तरफ  बढ़ने  लगेंगे .
 9. English में सोचना शुरू करें : जब  इंसान  मन  में  कुछ  सोचता  है  तो  naturally वो  अपनी  मात्र  भाषा  में  ही  सोचता  है . लेकिन  चूँकि  आप  English सीखने  के  लिए  committed हैं  तो  आप  जो  मन  में  सोचते  हैं  उसे  भी  English में  सोचें . यकीन  जानिये  आपके  ये  छोटे -छोटे  efforts आपको  तेजी  से  आपकी  मंजिल  तक  पंहुचा  देंगे .
10. ऐसी  चीजें   पढ़ें जो समझने में बिलकुल आसान हों: बच्चों की English comics आपकी हेल्प कर सकती है, उसमे दिए गए pictures आपको story समझने  में हेल्प करेंगे और simple sentence formation भी आम बोल चाल में बोले जाने वाले सेंटेंसेस पर आपकी पकड़  बना देंगे.

Tuesday, July 15, 2014

The 7 Habits of Highly Effective People in Hindi

यह Post थोड़ी लंबी  है. लगभग 2750 शब्दों कीइसलिए यदि आप चाहें तो AchhiKhabar.Com कोBookmarkया Favouritesमें list कर लें . ताकि यदि आप एक बार में पूरी post  न पढ़ पायें तो आसानी से फिर इस पेज पर आ सकें. वैसे Google में AchhiKhabar.Com search  करने पर भी आप दुबारा इस Page  पर आ सकते हैं.

7 Habits जो बना सकतीं हैं आपको  Super Successful

आपकी ज़िन्दगी बस यूँ ही नहीं घट जाती. चाहे आप जानते हों या नहीं ये आपही के द्वारा डिजाईन की जाती है. आखिरकार आप ही अपने विकल्प चुनते हैं. आप खुशियाँ चुनते हैं . आप दुःख चुनते हैं.आप निश्चितता चुनते हैं. आप अपनी अनिश्चितता चुनते हैं.आप अपनी सफलता चुनते हैं. आप अपनी असफलता चुनते हैं.आप साहस चुनते हैं.आप डर चुनते हैं.इतना याद रखिये कि हर एक क्षणहर एक परिस्थिति आपको एक नया विकल्प देती है.और ऐसे में आपके पास हमेशा ये opportunity होती है कि आप चीजों को अलग तेरीके से करें और अपने लिए और positive result produce  करें.
Habit 1 : Be Proactive / प्रोएक्टिव बनिए
Proactive  होने का मतलब है कि अपनी life के लिए खुद ज़िम्मेदार बनना. आप हर चीज केलिए अपने parents  या  grandparents  को नही blame कर सकते . Proactive  लोग इस बात को समझते हैं कि वो “response-able” हैं . वो अपने आचरण के लिए जेनेटिक्स परिस्थितियोंया परिवेष को दोष नहीं देते हैं.उन्हें पता होताहै कि वो अपना व्यवहार खुद चुनते हैं. वहीँ दूसरी तरफ जो लोगreactive  होते हैं वो ज्यादातर अपने भौतिक वातावरण से प्रभावितहोते हैं. वो अपने behaviour  के लिए बाहरी चीजों को दोष देते हैं. अगर मौसम अच्छा हैतोउन्हें अच्छा लगता है.और अगर नहीं है तो यह उनके attitude और  performance  को प्रभावित करता हैऔर वो मौसम को दोष देते हैं. सभी बाहरी ताकतें एक उत्तेजना  की तरह काम करती हैं जिन पर हम react करते हैं. इसी उत्तेजना और आप उसपर जो प्रतिक्रिया करते हैं के बीच में आपकी सबसे बड़ी ताकत छिपी होती है- और वो होती है इस बात कि स्वतंत्रता कि आप  अपनी प्रतिक्रिया का चयन स्वयम कर सकते हैं. एक बेहद महत्त्वपूर्ण चीज होती है कि आप इस बात का चुनाव कर सकते हैं कि आप क्या बोलते हैं.आप जो भाषा प्रयोग करते हैं वो इस बात को indicate  करती है कि आप खुद को कैसे देखते हैं.एक proactive व्यक्ति proactive भाषा का प्रयोग करता है.–मैं कर सकता हूँमैं करूँगा, etc. एकreactive  व्यक्ति reactive  भाषा का प्रयोग करता है- मैं नहीं कर सकताकाश अगर ऐसा होता , etc. Reactive  लोग  सोचते हैं कि वो जो कहते और करते हैं उसके लिए वो खुद जिम्मेदार नहीं हैं-उनके पास कोई विकल्प नहीं है.
ऐसी परिस्थितियां जिन पर बिलकुल भी नहीं या थोड़ा-बहुत control किया जा सकता है उसपरreact या चिंता करने के बजाये proactive  लोग अपना time  और  energy  ऐसी चीजों में लगाते हैं जिनको वो  control  कर सकें. हमारे सामने जो भी समस्याएं ,चुनतिया या अवसर होते हैं उन्हें हम दो क्षेत्रों में बाँट सकते हैं:
 
1)Circle of Concern ( चिंता का क्षेत्र )

2)Circle of Influence. (प्रभाव का क्षेत्र )
Proactive  लोग अपना प्रयत्न Circle of Influence पर केन्द्रित करते हैं.वो ऐसी चीजों पर काम करते हैं जिनके बारे में वो कुछ कर सकते हैं: स्वास्थ्य बच्चे कार्य क्षेत्र कि समस्याएं. Reactive  लोग अपना प्रयत्न Circle of Concern पर केन्द्रित करते हैं: देश पर ऋण आतंकवादमौसम. इसबात कि जानकारी होना कि हम अपनी energy किन चीजों में खर्च करते हैं, Proactive  बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है
Habit 2: Begin with the End in Mind  अंत को ध्यान में रख कर शुरुआत करें. 
तो , आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैंशायद यह सवाल थोड़ा अटपटा लगे,लेकिन आप इसके बारे में एक क्षण के लिए सोचिये. क्या आप अभी वो हैं जो आप बनना चाहते थेजिसका सपना आपने देखा थाक्या आप वो कर रहे हैं जो आप हमेशा से करना चाहते थे. इमानदारी से सोचिये. कई बार ऐसा होता है कि लोग खुद को ऐसी जीत हांसिल करते हुए देखते हैं जो दरअसल खोखली होती हैं–ऐसी सफलताजिसके बदले में उससे कहीं बड़ी चीजों को  गवाना पड़ा. यदि आपकी सीढ़ी सही दीवा पर नहीं लगी है तो आप जो भी कदम उठाते हैं वो आपको गलत जगह पर लेकर जाता है.

Habit 2  
आपके imagination या  कल्पना  पर आधारित है– imagination , यानि आपकी वो क्षमता जो आपको अपने दिमाग में उन चीजों को दिखा सके जो आप अभी अपनी आँखों से नहीं देख सकते. यह इस सिधांत पर आधारित है कि हर एक चीज का निर्माण दो बार होता है. पहला mental creation, और दूसरा physical creation. जिस  तरह blue-print तैयार होने केबाद मकान बनता है उसी प्रकार mental  creation  होने के बाद ही physical creation होती है.अगर आप खुद  visualize  नहीं करते हैं कि आप क्या हैं और क्या बनना चाहते हैं तो आपआपकी life कैसी होगी इस बात का फैसला औरों पर और परिस्थितियों पर छोड़ देते हैं. Habit 2  इस बारे में है कि आप किस तरह से अपनी विशेषता को पहचानते हैं,और फिर अपनी personal, moral और  ethical  guidelines के अन्दर खुद को खुश रख सकते और पूर्ण कर सकते हैं.अंत को ध्यान में रख कर आरम्भ करने का अर्थ हैहर दिन ,काम या project  की शुरआत एक clear vision  के साथ करना कि हमारी क्या दिशा और क्या मंजिल होनी चाहिएऔर फिर proactively  उस काम को पूर्ण करने में लग जाना.
Habit 2  को practice मेंलाने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपना खुद का एक Personal Mission Statement बनाना. इसका फोकस इस बात पर होगा कि आप क्या बनना चाहते हैं और क्या करना चाहते हैं.ये success के लिए की गयी आपकी planning है.ये इस बात की पुष्टिकरता है कि आप कौन हैं,आपके goals को focus  में रखता हैऔर आपके ideas  को इस दुनिया में लाता है. आपका Mission Statement आपको अपनी ज़िन्दगी का leader बनाता है. आप अपना भाग्य खुद बनाते हैंऔर जो सपने आपने देखे हैं उन्हें साकार करते हैं.
Habit 3 : Put First Things First प्राथमिक चीजों को वरीयता दें
एक balanced life  जीने के लिएआपको इस बात को समझना होगा कि आप इस ज़िन्दगीमें हर एक चीज नहीं कर सकते. खुद को अपनी क्षमता से अधिक कामो में व्यस्त करने की ज़रुरत नहीं है. जब ज़रूरी हो तो “ना” कहने में मत हिचकियेऔर फिर अपनी important priorities पर focus कीजिये.
Habit 1  
कहतीहै कि , ” आप in charge हैं .आप creator हैं”. Proactive होना आपकी अपनी choice है.Habit 2 पहले दिमाग में चीजों को visualize  करने के बारे में है. अंत को ध्यान में रख कर शुरआत करना vision से सम्बंधित है. Habit 3  दूसरी creation , यानि  physical creation  के बारे में है. इस habitमें Habit 1 और Habit 2  का समागम होता है. और यह हर समय हर क्षण होता है. यह Time Management  से related कई प्रश्नों को  deal  करता है.
लेकिन यह सिर्फ इतना ही नहीं है. Habit 3  life management  के बारे में भी है—आपका purpose, values, roles ,और priorities. “प्राथमिक चीजें” क्या हैं?  प्राथमिक चीजें वह हैं जिसको आप व्यक्तिगत रूप से सबसे मूल्यवान मानते हों. यदि आप प्राथमिक कार्यों को तरजीह देने का मतलब है कि आप अपना समय अपनी उर्जा Habit 2  में अपने द्वारा set की गयीं priorities पर लगा रहे हैं.
Habit 4: Think Win-Win  हमेशा जीत के बारे में सोचें
Think Win-Win अच्छा होने के बारे में नहीं हैना ही यह कोईshort-cut है. यहcharacter पर आधारित एक कोड है जो आपको बाकी लोगों सेinteract और सहयोग करने के लिए है.
हममे से ज्यादातर लोग अपना मुल्यांकन दूसरों सेcomparison और  competition  के आधार पर करते हैं. हम अपनी सफलता दूसरों की असफलता में देखते हैं—यानि अगर मैं जीतातो तुम हारेतुम जीते तो मैं हारा. इस तरह life एकzero-sum game बन जाती है. मानो एक ही रोटी होऔर अगर दूसरा बड़ा हिस्सा ले लेता है तो मुझे कम मिलेगाऔर मेरी कोशिश होगी कि दूसरा अधिक ना पाए. हम सभी येgame  खेलते हैंलेकिन आप ही सोचिये कि इसमें कितना मज़ा है?
Win -Win ज़िन्दगी कोco-operation की तरह देखती है, competition कीतरह नहीं.Win-Win दिल और दिमाग की ऐसी स्थिति है जो हमेंलगातार सभी काहित सोचने के लिए प्रेरित करती है.Win-Win का अर्थ है ऐसे समझौते और समाधान जो सभी के लिए लाभप्रद और संतोषजनक हैं. इसमें सभी   खाने को मिलती हैऔर वो काफी अच्छाtaste  करती है.
एक व्यक्ति या संगठन जोWin-Win attitude  के साथ समस्याओं को हल करने की कोशिश करता है उसके अन्दर तीन मुख्य बातें होती हैं:
  1.  Integrity / वफादारी :अपनेvalues, commitments औरfeelings के साथ समझौता ना करना.
  2. Maturity / परिपक्वता :  अपनेideas औरfeelings  को साहस के साथ दूसरों के सामने रखना और दूसरों के विचारों और भावनाओं की भी कद्र करना.
  3. Abundance Mentality / प्रचुरता की मानसिकता :इस बात में यकीन रखना की सभी के लिए बहुत कुछ है.
बहुत लोग either/or  केterms  में सोचते हैं: या तो आप अच्छे हैं या आप सख्त हैं. Win-Win में दोनों की आवश्यकता होती है. यह साहस और सूझबूझ के बीचbalance  करने जैसा है.Win-Win को अपनाने के लिए आपको सिर्फ सहानभूतिपूर्ण ही नहीं बल्कि आत्मविश्वाश से लबरेज़ भी होना होगा.आपको सिर्फ विचारशील और संवेदनशील ही नहीं बल्कि बहादुर भी होना होगा.ऐसा करनाकि -courage और  consideration मेंbalance  स्थापित होयहीreal maturity  हैऔर Win-Win  के लिए बेहद ज़रूरी है.
Habit 5: Seek First to Understand, Then to Be Understood / पहले दूसरों को समझो फिर अपनी बात समझाओ.
Communication  लाइफ की सबसे ज़रूरी skill  है. आप अपने कई साल पढना-लिखना और बोलना सीखने में लगा देते हैं. लेकिन सुनने का क्या हैआपको ऐसी कौनसी training  मिली हैजो आपको दूसरों को सुनना सीखाती है,ताकि आप सामने वाले को सच-मुच अच्छे से समझ सकेंशायद कोई नहींक्यों?
अगर आप ज्यादातर लोगों की तरह हैं तो शायद आप भी पहले खुद आपनी बात समझाना चाहते होंगे. और ऐसा करने में आप दुसरे व्यक्तिको पूरी तरह ignore कर देते होंगे ऐसा दिखाते होंगे कि आप सुन रहे हैं,पर दरअसल आप बस शब्दों को सुनते हैं परउनके असली मतलब को पूरी तरह सेmiss  कर जाते हैं.
 सोचिये ऐसा क्यों होता हैक्योंकि ज्यादातर लोग इस intention  के साथ सुनते हैं कि उन्हें reply करना हैसमझना नहीं है.आप अन्दर ही अन्दर खुद को सुनते हैं और तैयारी  करते हैं कि आपको आगे क्या कहना है,क्या सवाल पूछने हैं, etc. आप जो कुछ भी सुनते हैं वो आपके life-experiences  से छनकर आप तक पहुचता है.
आप जो सुनते हैं उसे अपनी आत्मकथा से तुलना कर देखते हैं कि ये सही है या गलत. और इस वजह से आप दुसरे की बात ख़तम होने से पहले ही अपने मन में एक धारणा बना लेते हैं कि अगला क्या कहना चाहता है.  क्या ये वाक्य कुछ सुने-सुने से लगते है?
अरेमुझे पता है कि तुम कैसा feel  कर रहे हो.मुझे भी ऐसा ही लगा था.” “मेरे साथ भी भी ऐसा ही हुआ था.” ” मैं तुम्हे बताता हूँ कि ऐसे वक़्तमें मैंने क्या किया था.”
चूँकि आप अपने जीवन के अनुभवों के हिसाब से ही दूसरों को सुनते हैं. आप इन चारों में से किसी एक तरीके से ज़वाब देते हैं:
Evaluating/ मूल्यांकन:पहले आप judge करते हैं उसके बाद सहमत या असहमत होते हैं.
Probing / जाँच :आप अपने हिसाब से सवाल-जवाब करते हैं.
Advising/ सलाह :आप सलाह देते हैं और उपाय सुझाते हैं.
Interpreting/ व्याख्या :आप दूसरों के मकसद और व्यवहार को अपने experience के हिसाब से analyze करते हैं.
शायदआप सोच रहे हों कि, अपनेexperience के हिसाब से किसी सेrelate करने में बुराई क्याहै?कुछsituations में ऐसा करना उचित हो सकत है, जैसे कि जब कोई आपसे आपके अनुभवों के आधार पर कुछ बतानेके लिए कहे, जब आप दोनों के बीच एकtrust कीrelationship हो. पर हमेशा ऐसा करना उचित नहीं है.
Habit 6: Synergize / ताल-मेल बैठाना
सरल शब्दों में समझें तो , “दो दिमाग एक से बेहतर हैं ” Synergize करने का अर्थ है रचनात्मक सहयोग देना. यह team-work है. यह खुले दिमाग से पुरानी समस्याओं के नए निदान ढूँढना है.
पर ये युहीं बस अपने आप ही नहीं हो जाता. यह एक process है , और उसी process से, लोग अपनेexperience और expertise को उपयोग में ला पाते हैं .अकेले की अपेक्षा वो एक साथ कहीं अच्छाresult दे पाते हैं. Synergy से हम एक साथ ऐसा बहुत कुछ खोज पाते हैं जो हमारे अकेले खोजने पर शायद ही कभी मिलता. ये वो idea है जिसमे the whole is greater than the sum of the parts. One plus one equals three, or six, or sixty–या उससे भी ज्यादा.
जब लोग आपस में इमानदारी से interact करने लगते हैं, और एक दुसरे से प्रभावित होने के लिए खुले होते हैं , तब उन्हें नयी जानकारीयाँ मिलना प्रारम्भ हो जाता है. आपस में मतभेद नए तरीकों के आविष्कार की क्षमता कई गुना बढ़ा देते हैं.
मतभेदों को महत्त्व देना synergy का मूल है. क्या आप सच-मुच लोगों के बीच जो mental, emotional, और psychological differences होते हैं, उन्हें महत्त्व देते हैं? या फिर आप ये चाहते हैं कि सभी लोग आपकी बात मान जायें ताकि आप आसानी से आगे बढ़ सकें? कई लोग एकरूपता को एकता समझ लेते हैं. आपसी मतभेदों को weakness नहीं strength के रूप में देखना चाहिए. वो हमारे जीवन में उत्साह भरते हैं.
Habit 7: Sharpen the Saw कुल्हाड़ी को तेज करें
Sharpen the Saw का मतलब है अपने सबसे बड़ी सम्पत्ति यानि खुद को सुरक्षित रखना. इसका अर्थ है अपने लिए एक प्रोग्राम डिजाईन करना जो आपके जीवन के चार क्षेत्रों physical, social/emotional, mental, and spiritual में आपका नवीनीकरण करे. नीचे ऐसी कुछ activities केexample दिए गए हैं:
 Physical / शारीरिक :अच्छा खाना, व्यायाम करना, आराम करना
 Social/Emotional /:सामजिक/भावनात्मक :औरों के ससाथ सामाजिक और अर्थपूर्ण सम्बन्ध बनाना.
 Mental / मानसिक :पढना-लिखना, सीखना , सीखना.
 Spiritual / आध्यात्मिक :प्रकृति के साथ समय बीताना , ध्यान करना, सेवा करना.
आप जैसे -जैसे हर एक क्षेत्र में खुद को सुधारेंगे, आप अपने जीवन में प्रगति और बदलाव लायेंगे.Sharpen the Saw आपको fresh रखता है ताकि आप बाकी की six habits अच्छे से practice कर सकें. ऐसा करने से आप challenges face करने की अपनी क्षमता को बढ़ा लेते हैं. बिना ऐसा किये आपका शरीर कमजोर पड़ जाता है , मस्तिष्क बुद्धिरहित हो जाता है, भावनाए ठंडी पड़ जाती हैं,स्वाभाव असंवेदनशील हो जाता है,और इंसान स्वार्थी हो जाता है. और यह एक अच्छी तस्वीर नहीं है, क्यों?
आप अच्छा feel करें , ऐसा अपने आप नहीं होता. एक balanced life जीने काअर्थ है खुद कोrenew करने के लिए ज़रूरी वक़्त निकालना.ये सब आपके ऊपरहै .आप खुद को आराम करकेrenew कर सकते हैं. या हर काम अत्यधिक करके खुद को जला सकते हैं . आप खुद को mentallyऔर spiritually प्यार कर सकते हैं , या फिर अपने well-being से बेखबर यूँ ही अपनी ज़िन्दगी बिता सकते हैं.आप अपने अन्दर जीवंत उर्जा का अनुभव कर सकते हैं या फिर टाल-मटोल कर अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम के फायदों को खो सकते हैं.
आप खुद को पुनर्जीवित कर सकते हैं और एक नए दिन का स्वागत शांति और सद्भावके साथ कर सकते हैं.या फिर आप उदासी के साथ उठकर दिन को गुजरते देख सकतेहैं. बस इतना याद रखिये कि हर दिन आपको खुद को renew करने का एक नया अवसरदेता है, अवसर देता है खुद को recharge करने का. बस ज़रुरत है