Tuesday, July 15, 2014

Goals Achieve

good morning दोस्तों , ये तो हम सब समझते हैं कि जितना हमारे goals हमारे लिये important हैं उतना ही औरों के गोल्स उनके
Make Smart Goals in Hindi
Achieving Goals
लिए importance रखते हैं . तो क्यों ना आज हम इस बारे में बात करें कि हम ऐसा क्या -क्या कर सकते हैं जिससे हम अपने friends, husband/wife या भाई – बहन को उनके goals achieve करने में help कर सकें . Simplicity के लिए मैं ; friends, husband, wife ,भाई , बहन इन सभी को Goal-Seeker कह कर ही address करूँगा .
तो आइये देखते हैं इन तरीक़ों को :
1) Encourage कर के :
जब कोई किसी गोल को pursue कर रहा होता है तो कभी-कभी उसके अंदर सेल्फ-डाउट आने लगते हैं कि , मैं ये कर पाऊँगा कि नहीं , अगर मैँ फ़ेल हो गया तो ,etc.
और ऐसे में अगर हम उसका सेल्फ डाउट दूर कर सकें , उसका उत्साहवर्धन कर सकें तो ये एक बहुत बडी help होगी .
2) Free time दे कर :
समय कितना कीमती है ये हम सब जानते हैं . किसी भी काम को करने की लिए कुछ ओर लगे ने लगे समय तो लगता ही है – कम या ज्यादा . तो अगर हम अपने goal seeker का समय बचा पायें तो definitely वो इस समय को अपने goals achieve करने में लगा सकता है .
For example: आपका भाई किसी competitive exam की तैयारी कर रहा है और कुछ रोज-मर्रा के काम उसके सर बंधे हैँ तो voluntarily आप वो काम उससे ले सकते हैं . ऐसा करना ना सिर्फ उसका समय बचाएगा बल्कि उसे ये भी feel करा देगा कि आप उसके साथ हैं और उसे सफल होते देखना चाहते हैं . और ये एक बहुत अच्छी feeling होती है , isn’t it ?
3) एकांत दे कर  :
ज्यादातर लोग सबसे जयदा creative और productive तब होते हैं जब वो अकेले काम कर रहे होते हैं . तो यदि आप अपने goal seeker की मदद करना चाहते हैं तो उसे एकांत दे कर भी कर सकते हैं . ख़ास तौर से middle class families और hostel में रह रहे या आपने घर से बाहर रह कर कुछ कर रहे लोगों के पास अपने लिए separate rooms नहीं होते . ऐसे में कई बार काम पर concentrate करना मुश्किल हो जाता है , इसलिए हम काम के वक़्त  disturbance minimize कर सकें तो मेरी समझ से ये भी एक बड़ा support होगा .
4) Force ना कर के :
कई बार ऐसा होता है की हमारा goal seeker अपने goals pursue करने में लगा होता है , ऐसे में हम जाते हैं और उसे अपने साथ मूवी देखने या market चलने के लिए force करने लगते हैं . ये गलत है . एक बार पूछ लेना ठीक है पर अगर सामने वाला “नहीं ” कह देता है या उसकी बॉडी लैंग्वेज से भी लग जाता हैं की वो नही जाना चाहता तो उसे force नहीं करने चाहिए .
Actually, उस समय हमे लगता है कि आधे -एक घंटे में क्या चला जाता है पर हकीकत में एक बार जब कुछ करने की लय टूट जाती है तो कई बार पूरा दिन भी खराब हो जाता है , that’s why we should not force anybody to accompany us.
5) चुप रह कर  :
कई बार हमारा goal seeker जो कर रहा होता है हम उससे convince नहीं होते . क्योंकि शायद हम उस goal को ख़ुद achievable नहीं मानते इसलिए इस बात को भी accept नहीं कर पाते की कोइ और उसे कैसे achieve कर सकता है .
For example: अगर कोई Hero बनना चाहता है तो हमे वो एक असंभव सा काम लग सकता है . Naturally, चूँकि हम अपने goal seeker को fail होते हुए नहीं देखना चाहते इसलिए उसे ऐसा करने से रोकते हैं , discourage करते हैं .
अगर वो discourage हो जाता है और ये काम छोड़ देता है तो ठीक है , clear हो जाता है की उसमे वो आग थी ही नहीं , पर अगर आपके बार -बार समझाने के बाद भी वो इस goal में लगा रहता है तो आपको चुप हो जाना चाहिए। क्योंकि कई बार जितना आप बोल कर encourage नहीं कर सकते उतना चुप रह कर कर जाते हैं .
6) छोटे-मोटे झगड़े avoid कर के :
ये point basically husband / wife relation को लेकर है . किसी ने कहा है कि अगर आप husband-wife हैं और आपके बीच झगडे नही होते तो कहीं check करा लीजीए कि क्या आप सचमुच husband- wife हैं :) . बात मजाकिया है लेकिन सच है , husband-wife के बीच आये दिन नोक-झोंक होती रहती है , अगर आप unmarried हैं तो भी इस बात पर यकीन कर लीजिये क्योंकि ये एक husband कह रहा है ;) , और ये भी समझ लीजिये की इन झगड़ो का love या arranged marriage से कोई लेना-देना नहीं है , ये तो होते ही होते हैं .
पर इन छोटे झगड़ो के नुक़सान बड़े होते हैं . रूठने-मनाने में काफी time waste हो जाता है , और घर का माहौल भी काफी समय तक negative हो जाता है और इस दौरान और हमारी productivity nil हों जाती है . इसलिए अगर आप अपने spouse को goal achieve करने में help करना चाहते हैं तो ये एक बहुत बड़ा काम कर सकते हैं . हाँ , ये जानते हुए भी कि आप सही हैँ ओर वो गलत है आप उसे अपनी गलती मान सकते हैं और मामला वहीं राफ़ -दाफा कर सकते हैं . ऐसा करने से घर का माहौल positive रहेगा और ये आपके goal seeker को goals achieve करने में बहुत helpful होगा .
Friends, जो बातें मैंने share की हैँ वो बडी simple सी हैं , पर अगर हम इनमे से कुछ एक भी follow करते हैं तो निश्चित रुप से हम अपने goal seeker को एक अच्छा support दें पाएंगे और प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से उसकी success में भागीदार बन पाएँगे . और हम यही तो चाहते हैं , isn’t it ? तो चलिए हम अपने goal seekers की help करते हैं और अपने साथ-साथ करते हैं तैयारी उनके भी जीत की।



top Personality Development Tips

जीवन मे हम प्रतिक्षण नवीन अनुभव प्राप्‍त करते हैं और हमें प्रतिक्षण कई लोगो से मिलना होता है, अत: जीवन मे सफलता प्राप्‍त करने के लिए या लोकप्रिय बने रहने के लिए २० गुर नीचे दिऐ जा रहे हैं।
  1. हमेशा मुस्कराते रहिए। प्रसन्‍नता व मुस्कराहट बिखेरने वाले लोगो के सैकडो मित्र होते है। कोई भी व्यक्ति उदास चेहरे के पास बैठ्ना पसंद नही करता।
  2. बातचीत मे अपनी तकलीफों का रोना मत रोइए, क्योकि लोग इस से आप के पास आने से हिचकिचाएगें, वे यही समझेंगे कि उसके पास जाते ही बह अपनी तकलीफों का रामायण पढ्ने लग जाएगा।
  3. दुसरो की तारीफ जी भर कर  किजिए पर तारीफ इस तरह होना चाहिए कि समने वाले को ऐसा न लगे कि आप उसे मुर्ख बना रहे है।
  4. बातचीत मे हमेशा सामने वाले को ज्यादा से ज्यादा बोलने का मौका दीजिए और आप यथासम्भव कम बोलिए। ऐसा भी न करे कि आप बिल्कुल चुप रहें।
  5. आप के वस्‍त्र सूरुचिपूर्ण हों तथा आपकी बातचीत मे किसी प्रकार से हलकापन न हो, आप गम्भीरता से अपनी बात को कहने का प्रयत्‍न किजिए।
  6. किसी भी अधिकारी या ऊचें से ऊचें व्यक्ति से मिलते समय मन मे किसी प्रकार की हिचकिचाहट अनुभव न किजिए, अपने बात नम्रता से, पर दृढतापूर्वक उस के सामने रखिए।
  7. बार-बार अपनी गलती स्वीकार मत किजिए और बार बार क्षमा याचना करना भी ठीक नही है।
  8. किसी भी प्रकार से अपने उपर क्रोध को हावी मत होने दिजिए। यदि सामने वाला क्रोध करता भी है तो चुपचाप सहन कर लिजिए। केवल क्रोध को सहन करने के बाद ही वह पछताएगा और आप के प्रति उसका सम्मान जरुरत से ज्यादा बढ जाऐगा।
  9. मित्र को या किसी को भी मिलते समय उसको उस के नाम से पुकारिऐ और उस से ऐसी बातचीत किजिए जो उस को रुचिकर हो।
  10. हमेशा आप ऊची सोसाइटी मे रहिए। द्स कलर्को के साथ घूमने के बजाए यदि आप किसी एक अधिकारी के साथ आधे घंटे के लिए भी घूम लेंगे तो लोगो मे आप का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ जाएगा।
  11. हमेशा उची स्तर के लोगो से मित्रता रखिए, जो समाज के विभिन्‍न वर्गो से सम्बंधित हों। यदि आप डाक्‍टर हैं और आप की चालीस डाक्‍टरों से आप की मित्रता है तो उस का कोई विषेश लाभ नही। इस की अपेक्षा वकील, इन्कमटैक्स अधिकारी, कुशल व्यापारी, एस. पी आदि से मित्रता या परिचय आप के लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा।
  12. आप यथासंभव कम से कम असत्य बोलिए,क्योकि असत्य ज्यादा समय  तक नही चलता।
  13. अपने आपको हमेशा तरो ताज़ा रखिए क्योकि बीमार, सुस्त और यदि आप थके हुए लगेगें तो आप ज्यादा उन्‍नति नही कर पाऐगे और न समाज मे ज्यादा लोकप्रिय हो सकेगें।
  14. कभी भी हलके रिस्तरां या होटल मे मत बैठिए। चाहे एक सप्ताह मे केवल एक बार ही एक कप चाए लें पर ऊची व स्टैण्डर्ड के होटल मे ले, क्योकि वहां आप की टेबल पर जो कोई भी बैठा होगा वह समाज का ऊचें स्तर का होगा और उससे दोस्ती भी आप को समाज मे ऊचाई की ओर ले जाएगी, इस के विपरित हल्के होटल मे आप के दो पैसे ज़रुर कम लगेगें पर आप का स्तर हलका होगा और भूल से भी किसी परिचित ने आप को वहां देख लिया तो उस की नज़र मे आप का सम्मान कम होगा।
  15. सडक पर खडे खडे कुछ मत खाईये, इसी प्रकार असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए साथियो के बीच भी न खाऐं तो ज्यादा उचित होगा।
  16. वस्त्र साफ हों, स्वच्‍छ और आप के  प्रकृति के अनुकूल हों लोगों को देख कर या उनके अनुकूल कपडे पहना आपकी व्यक्‍तिव (Personality) के अनुकूल नही  होगा।
  17. साल मे एक या दो बार अपने मित्रो या अधिकारियों को उपहार अवश्य दें चाहे वह उपहार कम कीमत की ही क्यो न हो पर उपहार ऐसा होना चाहिए जो स्थाई हो, जो उसके ड्राइग रुम मे रखा हुआ रह सके।
  18. अपनी स्मरण शक्ति प्रखर रखिए, यथासंभव मित्रो व परिचितों के नाम याद रखिए।
  19. इस बात का ध्यान रखिए कि आप की बातचीत से सामने वाले का ईगो संतुष्‍ट होना चाहिए।
  20. सामने वाला जिस प्रकार का या जिस रुची का व्यक्ति हो उसी के अनुरुप बातचीत करें
यह गुर जितने साधारण है उतने ही प्रभावशाली हैं यदि आप इन्हे अपने दैनिक कार्यो मे अपनाएगे तो निश्‍चय ही आप के व्यक्तिव (personality) मे चार चांद लग जाएंगे। आप का प्रभाव दुसरो पर स्थाई रहेगा। यह पढने व  देखने मे जितना आसान है उतना ही दैनिक कार्यों मे अपनाना कठिन भी। क्योकि आदमी अपनी आदतों से बंधा होता है और किसी भी नई आदत या शैली को अपनाने के लिए वक्त लगता है।
इस प्रकार आप उपरोक्त गुरों को अपना कर समाज मे श्रेष्ठ बनने का प्रयास किजिए जिससे आप ज्यादा लोकप्रिय हो सके।

Monday, July 14, 2014

काम कराना है तो – Follow Up

शायद  आपने Aristotle का ये  कथन  सुना  होगा , “ मनुष्य  एक  सामजिक  प्राणी है .” ,” Man is a social animal”, सच ही  तो  है ..हम  सभी किसी  न  किसी  समाज  का  हिस्सा  हैं  , और  अपनी  life normally जीने  के  लिए  इस  समाज  के  अन्य  लोगों  पर  depend करते  हैं .
 और ये dependency हर stage  पे   होती   है , चाहे  हम  5 साल  के  हों  या  पच्चीस   साल  के ..हमें अपना  काम  करने  के  लिए  दूसरों  की  मदद  की ज़रुरत  पड़ती  ही पड़ती  है .
 हम कोई भी हेल्प directly लेते हैं या indirectly.
For instance: अगर  आप  एक  अच्छी  सी  job की  तालाश  में  हैं  और  अपने  किसी  दोस्त  से  उसकी  company में  interview arrange कराने  के  लिए  कहते  हैं  तो  ये  direct form of help हुई .
एक  दूसरे  case में  आप  जानते  हैं  की  आपके  दोस्त  के  भैया  किसी  multinational company में  काम  करते  हैं  और  आप  उस  दोस्त  से अपनी  CV उसके  भैया  को  forward करने  को  कहते  हैं , तो  ये  एक  indirect form of help हुई .
यानि  अगर  DOER (जो  actually आपका काम  करता  है  ) आपसे  directly related है  तो  help direct हुई , और  अगर  indirectly related है  तो  indirect हुई .
 Definitely, help लेने -देने  से  related आपके  बहुत  सारे  personal experiences होंगे . पर  ज्यादातर  लोग  agree करेंगे  कि बहुत  बार  वो  कोई  काम किसी  से  कहते  हैं  पर  वो पूरा नहीं  होता है . For example: आपने किसी  दोस्त  से  एक  महीने  पहले  आपके  लिए  मकान  ढूढने  के  लिए  कहा  पर  उसने  कोई  effort नहीं  किया . या  ऊपर  लिए  job वाले   example में  job interview के  लिए  कोई  call ही  नहीं  आई .
 ऐसा क्यों होता है की आपको expected help नहीं मिल पाती .?
दरअसल , ये  human nature होता  है  कि  जो  चीज  हमसे  directly related नहीं  होती  हम  उस  पर  अधिक  ध्यान  नहीं  देते . इसलिए  जब  आप  कोई  काम  किसी  को  देते  हैं  तो  वो  व्यक्ति  sincerely उस  काम  को  करने  में  interest दिखता  है  पर  कुछ  ही  समय  बाद वो  उसके  mind से  गायब  हो  जाती  है , and most of the time वो  जान  –बूझ  कर  ऐसा  नहीं  करता  ,वो तो बस अपने routine work  में मशगूल हो जाता है और आपका काम भूल जाता है.
 तो  क्या  करें  कि  काम  पूरा  हो  जाये  या  at least उसके  होने  के  chances बढ़  जाएं ?
ये  बिलकुल  सीधा  और  आसान  है  – FOLLOW UP करें .
यानि   आपने  जो  काम  सौंपा  है  उसके  बारे  में  फिर  से  पूछें , doer को remind कराएं .
और  चाहे  आप  directly help ले  रहे  हों  या indirectly दोनों  ही  cases में  काम  पूरा  हो  इसके  लिए  follow- up ज़रूरी  है.
No Follow up Vs  Follow up
जब  आप  अपनी  help की  request के  बाद  कई  दिनों  तक  follow up नहीं  करते  हैं , तो doer आपका काम भूल जाता है, या  even अगर  उसे  याद  रहता  है  तो  भी  वो  ऐसा  सोच  सकता  है  कि  may be आपने  येही  request और  लोगों   से  भी की  होगी  और  आपका  काम   हो  चुका  होगा .
और  जब  आप  follow up करते  हैं  तो  वह  सामने  वाले  के  लिए  सिर्फ  एक  reminder ही  नहीं  होता , बल्कि  वो   आपकी  sincerity को  भी  दर्शाता  है . और  इस  बात  को  emphasize करता  है  कि  आप  उस  व्यक्ति  पर  सचमुच  बहुत  depend कर रहे  हैं , और  तब  वो  थोडा  serious हो  जाता  है , और  आपके  काम  को  importance देने  लगता  है . और इससे एक और चीज होती है , अगर doer  के सामने आपसे related कोई opportunity आती है तो तुरंत उसका mind  strike  करता है कि ये आपके लिए useful  हो सकत है , और वो आपको inform  कर देता है , वहीँ अगर आप touch  में नहीं होते हैं तो opportunity  यूँही निकल जाती है .
Help लेते समय  किन बातों का ध्यान रखें  :
•              Help तभी लें  जब  आपको  genuinely उसकी  need हो .
•              Help लेते  समय   गंभीरता  दिखाएं  , low  sounding  sentences  ना कहें , जैसे कि  , “ देखिएगा  ,…हो  जाये  तो  ठीक  है  ….” या  फिर ….” और  लोगों  से  भी  कहा  है …time मिले  तो  आप  भी  देख  लीजियेगा ”,. Etc…ऐसा कहते ही आपको help मिलने  के  95% chances ख़त्म  हो  जायेंगे .
•              ऐसे  sentences का  use करें , “ Please पूरी  कोशिश  कीजियेगा , I really need your support”  या   “ ये  काम  होना  मेरे  लिए  बहुत  ज़रूरी  है ,  मैं  हमेशा आपका आभारी  रहूँगा ” ,etc
•              जिससे  भी हेल्प ले रहे हों , उसे कम ना आंकें उसकी respect  करें,  हम अक्सर लोगों को उपरी तौर पर ही जानते हैं, किसके क्या कॉन्टेक्ट्स हैं , relations  हैं ये बता पान मुश्किल होता है .
•              आप  उस  person की  contact details अच्छे  से  save कर  लें , mobile no, email id,  and most importantly उसका  नाम , कई  बार  लोग  बस  इसलिए  follow up नहीं  कर  पाते  क्योंकि  उन्हें  बन्दे  का   नाम  ही भूल जाता है .
•              यदि  आप  indirect help ले  रहे  हैं  तो  भी  आप    DOER की  contact details, etc ले  लें .
•              Indirect help लेते  वक़्त  भी  आप  follow up के  लिए  अपने  direct contact पर  depend मत  रहिये , खुद  ही  ये  काम  कीजिये . इससे  दो  फायदे  होंगे , पहला  आपका  direct contact कोई  burden नहीं  feel करेगा  ( remember s/he too is busy and you should respect his/her time) और  दूसरा  DOER आपके  काम  को  lightly नहीं  लेगा .
•              काम  हो  जाने  पर  न  सिर्फ  उस  व्यक्ति  को  thanks करें  जिसने  काम  कराया  बल्कि  उन  सबको  भी  जिन्होंने आपके लिए  try किया . और  indirect help के  case में  Doer और  अपने  Direct contact दोनों  को  thanks करना   ना भूलें .
Follow up में किन बातों का ध्यान रखें ?
•              Directly phone करने  से  बेहतर  होगा …पहले  email करना , अगर  जवाब  न  मिले  तो  sms करना , और  अगर  तब  भी  answer न  आये  तो  phone करना . वैसे ये बहुत हद्द तक आपकी doer से कैसी रिलेशन है पर depend करेगा.
•              अपने  काम  के  लिए  रोज़  रोज़  न  फॉलो अप   करें , इससे  व्यक्ति  irritate हो  सकता  है , रोज़ रोज़ order देने वाले follow up कर सकते हैं request करने वाले नहीं ! अगर  urgency बहुत  अधिक  न  हो  तो  हफ्ते  में  एक  बार  would be enough.
•              Follow up में बहुत  अधिक  gap भी  न  रखें  at least once in 10 days ज़रूर  remind करें .
•              Odd time पर  न  disturb करें  , specially acquaintances को ,  बात  करने  से  पहले  पूछ लें  कि  क्या  अभी  बात करने का सही समय है  ?
•              Doer को  बात – बात  में  ये  बता  दें  कि  आप  एक -आध   हफ्ते  में  फिर  से  contact करेंगे , ऐसा  करने  से  उसपर  थोडा  सा  प्रेशर  आएगा , and s/he may put some more efforts. साथ ही जब next time आप कॉल करेंगे तो उसे odd नहीं लगेगा.
•               धैर्य बनाये रखें. It takes time.
Friends ,  human  mind के  दो  part में divide  कर सकते  हैं  conscious और  sub-conscious. Conscious को  आप  computer की  Random Access Memory (RAM)  कह  सकते  हैं  और  subconscious को  Hard disk (HD) (data storage device) . जब  हम किसी  को  काम  कहते  हैं  तो  वो  पहले  RAM में  जाता  है  और  कुछ  समय  बाद  HD में  चला  जाता  है ….अगले  कुछ   दिन  तक  ऐसा  चलता  है  आपका  काम  RAM से  HD और  HD से  RAM में  load होता  रहता  है …पर  दो-तीन  दिन  बाद  वो  HD में  ही  रह  जाता  है  और  RAM तक  नही  पहुँच पाता …पर  जैसे  ही  आप  follow up करते  हैं  वो  दुबारा  RAM में  आना  शुरू  हो  जाता  है …और  अगर  Doer से  काम  कराना  है  तो  काम  को  RAM में  लाना  ही  होगा …इसलिए  बस  इतना  याद रखिये  कि  काम  कराना  है  तो  simply follow up.

इंटरव्यू में सफल होने के लिए क्या करें क्या ना करें?

Job Interview Dos and Don’ts 

इंटरव्यू में सफल होने के लिए क्या करें क्या ना करें?

Interview के  पहले :
  1. जिस  company में  job करना  है   उसमे    पहले  से  select होने  के  बारे  में  सोचें , law of attraction हर  जगह  काम  करता  है. :)
  2. कभी भी  कोई  तेज  गंध  का  deo या  perfume लगा  कर  interview में  ना  जाएं.
  3. Interview room में  जाने से पहले अपना  mobile  switch off कर  लें .
  4. Job advertisement को  भी  दो -चार  बार  ध्यान  से  देख  लें , यहाँ  से  आपको  interview में  क्या  पूछा  जा  सकता  है  इस  बात  का  अंदाज़ा  लग  सकता  है .
  5. Is series की दूसरी  post में  दिए  गए  tips पढ़  लें .
  6. Company की  website अच्छे  से  देख  लें .
  7. Interview venue पर  15-20 मिनट  पहले  पहुंचें , इससे  आप  की  nervousness कुछ  कम  होगी .
Interview के दौरान :
  1. पूरे   panel से  eye-contact बनाये  रखने  की  कोशिश  करें . किसी  एक  व्यक्ति  को  ही  ना  देखते  रहे .
  2. Question बड़े  ध्यान  से  सुनें , और  उसके  ख़त्म   होने  पर  ही  अपने  उत्तर  शुरू  करें  बीच  में  ना  टोकें
  3. अगर  answer के  बारे  में  बिलकुल  ही  ना  पता  हो  तो  “Sorry, I don’t know “ बोल  कर  इस  बात  को  accept कर  लें , कभी  भी  interviewer को  घुमाने  की  कोशिश  ना  करें .
  4. अगर  answer के  बारे  में  sure ना  हों , तो  आप  Interviewer की  अनुमति  लेकर  उसे  guess कर  सकते  हैं . या  कुछ  इस  तरह  से  कह  सकते  हैं , “ I am not sure but probably……” ,”मैं  sure नहीं  हूँ  पर  शायद …..”
  5. कभी  भी  अपने  previous employer / boss / college की  बुराई  ना  करें .
  6. याद  रखें  की  Interview में  जितना  बोलना  जरूरी  है  उतना  ही  सुनना . इसलिए  attentive हो  कर  questions सुनें .
  7. Interview के  दौरान  Chewing Gum या  candy ना  खाएं .
  8. Interview से  पहले  Cigarette ना  पियें .
  9. अगर  question ना  समझ  आये  तो  उसे  repeat करने  के  लिए  request करें . कभी  भी  बिना  question समझे  answer  ना  दें .
  10. अनावश्यक  रूप  से  जवाब  को  लम्बा  ना  करें .
  11. Salary के  बारे  में  खुद  से  बात  ना  छेड़ें .Generally, ये  बात  HR personnel से  होती  है .
  12. ऐसी  body language रखें  जिससे  ऐसा  लगे  कि  आप  सामने  वाले  की  respect करते  हैं  और  एक  confident individual हैं .
  13. Over smart बनने  का  प्रयास  मत  करें , जितना  पूछा  गया  है  उतना  ही  बताएं .
  14. कभी  भी  interviewer की  knowledge को  challenge ना  करें , कि  वो  गलत  है  , या  उसे  कम  पता  है .
  15. ये  ना  show करें   की  आप  इस  job के  लिए  बहुत  desperate हैं , और  किसी  भी  कीमत पर select होना चाहते  हैं .
  16. अगर  आपका  sense of humour अच्छा  है  तो  एक -आध  जगह  आप  इसका  use कर  के  माहाल  को हल्का  बना  सकते  हैं . पर  इसका  प्रयोग   एकदम  limited करें .
  17. अंत  में  panel को  thanks जरूर  करें .
Interview के बाद :
  1. Ensure कर  लें  की  follow up करने  के  लिए  आपके  पास  किसी  contact person की  details हैं .
  2. अगर  बताई  गए  date तक  कोई  response नहीं  आता  है  तो  follow up करें .
  3. Select ना  होने  पर  भी  contact person को  interview कराने  के   लिए  thanks करें .
CV related Dos and Don’ts : 
  1. अपने  CV की  3-4 printout ज़रूर  रखें . Panel का  हर  व्यक्ति  आपकी  CV मांग  सकता  है .
  2. Interview की  तैयारी   के  दौरान  अपनी  CV को  दो -चार  बार  ध्यान  से  पढ़ें . CV के  basis पर  कई  questions पूछे  जा  सकते  हैं .
  3. Check कर  लें  की  CV में  आपकी  contact details updated हैं , एक  बार  मैं  अपना  mobile no. change करना  भूल  गया  था . :)
  4. इस  series की  दूसरी  पोस्ट   का  पहला  point पढ़  लें .
Friends, AchhiKhabar.Com (AKC) पढने वालों में एक बड़ा group ऐसे लोगों का है जो अभी अपने career making stage में हैं . और ऐसे ही readers के लिए मैं interview training की एक online service launch करना चाहता हूँ .
Service launch करने के पहले phase में मैं कुछ लोगों की Free Interview Training conduct करना चाहता हूँ , ताकि उससे कुछ ideas लेकर और candidates की need समझ कर मैं अपने training-program को fine-tune कर सकूँ . ऐसा करने से मुझे इसका अंदाज़ा भी लग जायेगा की दरअसल ऐसी किसी service की demand है भी या नहीं , और अगर मुझे लगा की demand है तो ही मैं इसके अगले phase में Paid Online Interview Training service launch करूँगा .

Online Training के दौरान क्या – क्या होगा ?

इस दौरान निम्नलिखित चीजें cover की जाएँगी :
1) CV walk-through and correction:
मैं आपकी मौजूदा CV को critically analyze करूँगा और उसमे present mistakes को remove करूँगा. उसके बाद मैं CV के base पर आपके लिए a set of questions तैयार करूँगा जो किसी भी interview में पूछे जा सकते हैं .
Note: यहाँ मैं आपके लिए कोई नयी CV नहीं design करूँगा , बल्कि आप ही की CV को ठीक करूँगा .
2) Mock Interview with instant feedback:
मैं Skype /  Google Talk /Mobile  पर  आपका mock interview conduct करूँगा . ये interview आधे घंटे से 1 घंटे तक चलेगा . Interview के दौरान ही मैं आपके हर एक answer को evaluate करूँगा , और आप उसे कैसे और अच्छा बना सकते हैं बताऊंगा .
Note: Free training के दौरान मैंने बस एक ऐसा session plan किया है जबकि Paid training में no. of sessions अधिक होंगे.
3) Thorough preparation of any 10 FAQs in an interview :
Job Interview/ College admission में पूछे जाने 10 वाले सबसे common questions को specially prepare कराऊंगा . ये answers आपके background और experience पर based होंगे . आप चाहें तो इनमे अपनी choice के कुछ questions include कर सकते हैं .
Note: Paid training में मैं in questions के written answers available कराऊंगा .
4) Handling awkward questions :
Interview में पूछे जा सकने वाले कुछ awkward questions की मैं अलग से preparation कराऊंगा .
For e.g : Why your marks are so less ? / आपके number इतने कम क्यों हैं ?Why is there a break in your studies / jobs? पढाई / job के दौरान break क्यों है ? Etc.
5) Final Dress rehearsal interview and feedback.
Finally training के अंत में एक interview लूँगा , जो बिलकुल real interview की तरह होगा , इसमें मैं बीच -बीच में interrupt नहीं करूँगा और interview के अंत में final feedback दूंगा .
Related queries :
  • मैं free interview training का part कैसे बन सकता / सकती हूँ ?
इसके लिए आपको अपनी CV मुझे achhikhabar@gmail.com पर भेजनी होगी . मैं CV के base पर कुछ candidates select करूँगा . Those sending CV earlier will have better chances.
  • Training attend करने के लिए मेरे पास क्या -क्या होना चाहिए ?
Ideally आपके पास एक broadband connected PC होना चाहिए . My plan is to conduct the interview using video chat. As an exception मैं phone पर भी interview conduct कर सकता हूँ , the candidate will have to call on a given no.
  • Training किस – किस दिन होगी ?
Training Saturday और Sunday को होगी .
  • कुल कितने sessions होंगे ?
Free training में कुल 3 sessions होंगे . हर एक session आधे से 1 घंटे तक चलेगा .
  • कौन बन सकता है इस Free online training का part?
कोई भी व्यक्ति जो interview की तैयारी करना चाहता है . चाहे वो MBA college में admission के लिए prepare कर रहा हो या फिर किसी job में select होने के लिए .
  • ये training कौन देगा ?
ये ट्रेनिंग मैं , (Gopal Mishra ), दूंगा . मेरे बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ click करें . इंटरव्यू की तैयारी के लिए आप मेरे द्वारा लिखी गयी Job Interview Series भी पढ़ सकते हैं .
  • जब आपके ideas blog पर पहले से हैं तो training का क्या फायदा ?
ब्लॉग पर दिए tips definitely आपको help करेंगे , पर ये tips generalize कर के लिखे गए हैं . Online training में आपको focus कर के preparation करायी जाएगी .Moreover, Blog पर पढना is like theory and training is practical. Practical में आप कहीं अधिक सीख पायेंगे .
  • क्या मुझे इसके लिए कुछ pay करना होगा ?
नहीं , as I have mentioned, पहले phase में ये 100 % Free होगा .
  • Training किस भाषा में दी जाएगी ?
जिसमे आप चाहें , English , Hindi ,या फिर Hinglish .

Job Interview में सफल होने के 10 Tips

Hi friends,
Job Interview Series की यह  दूसरी  post है . उम्मीद  है अब  तक  आपने  पहली  post पढ़  ली  होगी . और  अगर  नहीं  पढ़ी  है  तो  उसे  एक  बार  ज़रूर  पढ़  लें .
As per plan आज  मैं  आपके  साथ  जॉब  इंटरव्यू  में  सफलता  पाने  के  लिए  ऐसी  10 बातें  share करूँगा  जो  मुझे  बेहद  ज़रूरी  लगती  हैं . इन  बातों के  अलावा  भी  कुछ  important tips हैं  जो  मैं  कल  की  post में  आपके  साथ  as Job Interview Dos & Don’ts share करूँगा .
इन  10 Tips में  आप  मेरे  Interview से  related अब  तक  के  experience का  निचोड़  देखेंगे . तो  आइये  जानते  हैं  इंटरव्यू  में  सफल   होने  के  लिए  किन  10 बातों  पर  ध्यान  देना  आवश्यक  है .
1)  CV /  Resume  को  बनाने  में   पूरी  सावधानी  बरतें :
आपकी  CV का  मकसद  अपने  potential employer को  यह  दिखाना  होना  चाहिए  की  क्यों  आप  इस  जॉब  के  लिए  best person हैं .आपकी  CV ही  आपसे  related वो  पहली  चीज  होती  है  जो  Interviewer के  सामने  जाती  है .कह  सकते  हैं  कि  उनकी  नज़रों  में  यही  आपका  first impression होता  है . अगर  interviewer को  CV अच्छी  नहीं  लगी , या  उसमे  बचकानी  mistakes दिखीं  तो  आपके  लिए  उसका  perception खाराब  हो  सकता  है . और  ये  भी  ध्यान  रखें कि  आपकी  छोटी  छोटी  बातें  कहीं   ना  कहीं  आपकी  बड़ी -बड़ी  हरकतों  की  ओर  भी  इशारा  करती  हैं . अगर  कोई  व्यक्ति  अपनी  CV बनाने   में  असावधान  है  तो  job में  भी  उसके  ऐसा  करने  के  काफी  chances हैं , और  ये  बात  interviewer अच्छी  तरह  से  जानता  है .
CV अच्छे  से  बनाना  इसलिए  भी  ज़रूरी  है  क्योंकि  ज्यादातर  companies में  पहले  CV के  basis पर  ही  candidates को  छांट दिया  जाता  है , और  अगर  आप   यहीं  छांट  गए  तो  बाकी  tips रखी  की  रखी  रह  जायेंगी . इसलिए  इस  most important step को  कत्तई  miss ना  करें .
मैं  यहाँ  CV कैसे  बनाएं , ये  तो  नहीं  बता  सकता  पर  कुछ  important points ज़रूर  share कर  सकता  हूँ  जिस  पर  आपको  ध्यान  देना  चाहिए :
  •          आपकी  CV का  look professional होना  चाहिए .
  •          बड़े -बड़े  paragraph की  जगह  bullet points use करें  , ये   interviewer को  CV पढने  के  लिए  ज्यादा  प्रेरित  करते  हैं .
  •          कोई  भी  Spelling mistake नहीं  होनी  चाहिए .
  •          अगर  CV दो  page में  बन   सकती  है  तो  जबरदस्ती  उसे  चार  page का  ना  बनाएं .
  •          अलग -अलग  job के  हिसाब  से  अपनी  CV में  थोड़े – बहुत  बदलाव  करें .
  •          उन  points को  highlight करने  की  कोशिश  करें  जो  इस  job से  related हों.
  •          CV बनाने  के  बाद  दो-चार  लोगों  से  उसे  पढवा  लें .
2)   Job से  related theoretical knowledge को  special attention दें :
मैं  पिछले  5-6 साल  से  Insurance field से  related हूँ . इस  sector की  मुझे  ठीक – ठाक  knowledge है , पर  जब  कभी  कोई  interview schedule होता  है  तो  मैं  अपनी  पुरानी  books, PPTs, और  अन्य  resource material अच्छी  तरह  से  दोहराता  हूँ .
Job से  सम्बंधित  theoretical knowledge को  बराबर  importance दें , मैं  कुछ  ऐसे  लोगों  को  जानता  हूँ  जिनके  पास  practically काम  कैसे  होता  है  इस  बात  की  अच्छी  knowledge है  , पर  वो  technical terms और  theory में  lack करते  हैं  , और  इस  वजह  से  उन्हें  interview में  उतनी   सफलता  नहीं  मिल  पाती . आप  इस  तरह  की  गलती  ना  करें , और  theoretical knowledge को  कम  ना  आंकें .
अगर  मैं  अपनी  बात  करूँ  तो  interview की  पूरी  preparation का  60% time इसी  काम  में  देता  हूँ . यहाँ  पर  दिया  गया  effort और  चीजों  को  आसान  बना  देता  है , आपका  confidence बढ़  जाता  है , और  आप  जो  answers देते  हैं  उसमे  ये  साफ़  झलकता  भी  है . Interviewer भी  शुरआती  answers की  quality से   ही  जान  लेता  है  कि  आप  एक  well prepared candidate हैं  या  एक  casual candidate.
Interview को  कभी  casually नहीं  लेना  चाहिए , यह  एक  competition है , आपको  खुद  को  दूसरों  से  बेहतर  साबित  करना  होता  है . और  आप  किसी  भी  department में  कोताही नहीं  बरत  सकते .  इसलिए आप  जो भी  interview देने  जा  रहे  हैं  उस  field से  related theoretical knowledge पर  अतिरिक्त   ध्यान  दें .
मैं  यहाँ  practical knowledge को  इसलिए  emphasize नहीं  कर  रहा  हूँ  क्योंकि  यदि  आप  एक  fresher हैं  तो  आपसे  practical knowledge expected नहीं  है  और  यदि  आप  exeperienced हैं  तो  definitely आपके  पास  practical knowledge होगी  ही .
3) खुद  को  Employer की  जगह  रख  कर  देखें :
ये  सोचिये  कि  अगर  आप  Interviewer होते  तो  एक  ideal candidate के अन्दर क्या  खोजते . जो  job vacancy है  उसकी  specific need को  समझने  की  कोशिश  कीजिये , और  उन  needs को  पूरा  करने  के  लिए  जो  qualities चाहिएं  उसे  interview में   showcase कर  सकते  हैं.दूसरी तरफ आप उन qualities को छुपा भी सकते हैं जो इस जॉब के लिए फिट नहीं बैठतीं.
For example: अगर  Marketing जॉब  के  लिए  जा  रहे  हैं , तो  आपकी  travelling की  hobby को  आप  highlight कर  सकते  हैं , पर  यदि  आप  operations की  जॉब  के  लिए  जा  रहे  हैं  तो  आपको  इसे  highlight नहीं  करना  चाहिए . अलग -अलग  job requirements के  हिसाब से  आप  अपनी  CV में  बदलाव कर  सकते  हैं , और  उसे  और  भी  effective बना  सकते  हैं .
आम तौर  पर  कोई  interviewer आपके  confidence, subject knowledge और  stability , team में काम करने की क्षमता, इत्यादि  check करते  है .
कई  बार  ये  भी  होता  है  कि  आप  किसी  काम  के  लिए  overqualified होते  हैं  , जैसे  कि  अगर computer operator का  काम  है  और  कोई  MCA उस  जॉब के  लिए  interview दे  रहा  है , तो  भी  Employer उसे  select करने  में  हिचकेगा  , क्योंकि  उसकी  इस  job में  टिकने  के  आसार  कम  होंगे . इसलिए  अगर  job के  हिसाब  से  आपकी  qualification अधिक  है  तो  उसे  mention नहीं  करना  ही  ठीक  रहता  है .
इसी  तरह  जब  आप  खुद  को  employer की  जगह  रखकर  देखते हैं तो आपके  दिमाग  में  कई  बातें  आएँगी  और  आप उस  हिसाब  से  खुद को  तैयार  कर  सकते  हैं .
4) Frequently Asked Questions( FAQs) की  तैयारी  ठीक  से  कर  लें :
Job  interviews में  कुछ  questions बहुत  ही  common होते  हैं , जो  लगभग  हर एक  interview में  पूछे  जाते  हैं . ऐसे  questions की  तैयारी  अच्छे  से   कर  लें  , और  साथ  ही साथ उन  questions के  बारे  में  भी  सोच  लें  जो  आपके  जवाब  के  बदले  आपसे  पूछे  जा  सकते  हैं .
यहाँ  मैं  ऐसे  questions की  एक  छोटी  सी  list दे  रहा  हूँ :
  • Tell me about Yourself ? / Walk me through you CV?/ Introduce yourself/ अपने  बारे  में  हमें  बताएं ?
  • Do you want to ask any question? / क्या आप  कोई  प्रश्न    पूछना  चाहते  हैं  .  ( Inerview के  अंत  में  ये  पूछा  जा  सकता  है .)
  • Tell us about your  current  job, what is your role?/  अपनी  मौजूदा  नौकरी  के  बारे  में  बताएं , आपका  काम  क्या  है ?
  • Why do you want to join this company? / आप  ये  company क्यों  join करना  चाहते  हैं ?
  • Why is there a gap in your studies/ job ? आपकी  पढाई /job में  gap क्यों  है ?
  • Why do you want to leave your current job? / आप  अपनी  मौजूदा  नौकरी  क्यों  छोड़ना  चाहते  हैं ?
  • What are your weaknesses / strengths ? / आपकी  weakness/ strength क्या  है ?
  •  Why should we select you? /हम  आपका  चयन  क्यों करें  ?
  •  Why did you chose this specialization? आपने  यह  specialization क्यों  किया ?
  •  Why your marks are very low in xyz exam? Xyz exam में  आपके  marks इतने  कम  क्यों  हैं ?
  • What has been your biggest achievement till date? / अब  तक  की  आपकी  सबसे  बड़ी  achievement क्या  रही  है ?
इसके  अलावा  आपकी  industry से   related कुछ  common questions भी  पूछे  जा  सकते  हैं , इसलिए  ऐसे  प्रश्नों  की  study पहले  से  ही detail में  कर  लें .
In questions की  तैयारी  करने  का  मतलब  ये  नहीं  है  कि  इन्हें  रटा जाए . ये  इसलिए  है  कि  आपकी  mental clarity बनी  रहे . In questions के  answers की  एक  outline आपके  mind में  तैयार  होनी  चाहिए  , और  interview के  समय  उसे  अपने  शब्दों  में  बोलने  के  लिए  तैयार  रहना  चाहिए .
For example: अगर  कोई  अचानक  ही  आपसे  आपकी  strength पूछ  ले  तो  आप  कोई  ना  कोई  उत्तर  ज़रूर  दे  लेंगे  पर  हो  सकता  है   बाद  में   आपको  लगे  की  आप  अपनी  सबसे  बड़ी  खूबी  बताने  से  ही  चूक  गए  हैं , लेकिन  अगर  आप  पहले  से  prepared रहेंगे  तो  ऐसी  गलती  नहीं  होगी .
 5) Mind में  पूरा  interview process कई  बार  run कर  लें :
जब  भी  मुझे  interview देना  होता  है  तो उससे  पहले  मैं  4-5 बार  पूरा  का  पूरा  interview अपने  mind में  run कर  लेता  हूँ . और  ये  बहुत  ही  detailed होता  है .
इसमें  मैं  सुबह  उठने  से  लेकर  interview खत्म होने  तक  की  छोटी  से  छोटी  बात  के  बारे  में  सोचता  हूँ .ऐसा  करने  से  mind कई  चीजों  को  लेकर  बिलकुल  clear हो  जाता  है . जैसे  कि  कब  उठाना  है , क्या  revise करना  है , क्या  पहन  कर  जाना  है , कैसे  जाना  है , कब  तक  पहुचना  है , क्या -क्या  लेकर  जाना  है , कैसा  gesture रखना  है , कैसे  खुद  को  introduce करना  है , etc.
इसमें  सबसे  ज़रूरी  part होता  है  खुद  को  interviewer से  interact करते  हुए  visualize करना . मैं  अपने  मन में  सोचता  हूँ  कि  interviewer कोई  question पूछ  रहा  है , और  फिर  मैं  उसका  answer दे  रहा  हूँ .  ऐसा  करने  से  कई  बार  ऐसे  questions दिमाग  में  आ   जाते  हैं  जिनका  answer ठीक  से  नहीं   पता  होता ,और  तब  मैं  उन्हें  अच्छे  से  तैयार  कर  लेता  हूँ .
पता  नही  आपको  ये  technique कैसी  लगे  पर  मैं  जब  भी  इसे  करता  हूँ  इसका  कुछ  ना  कुछ  फायदा  ज़रूर  होता  है . अब  चाहे  वो  कोई  interview से  expected किसी  question का  दिमाग  में  आना  या  कोई  छोटी  सी  चीज  जैसे  कि  interview के  लिए  कपडे  प्रेस  करवाना :) …पर  कुछ  ना  कुछ  फायदा  होता  ज़रूर है .
6) Mock & Mirror Practice
MBA के  दौरान  campus selection से  पहले  मैंने  कई  बार  mock interviews दिए  थे , और  अपने  friend Dheeraj के  साथ  मिलकर  बहुत लोगों  के  mock interviews लिए  भी  थे , हमने  इन  interviews को  web-cam से  record भी  किया  था , जिसे  देखकर  लोगों  को  काफी  फायदा  हुआ   था . अगर  आपको  Interview देने  का  अधिक  अनुभव  नहीं  है  तो  आपको  भी  Mock Interviews जरूर  देने  चाहियें . मौक   interview conduct करने  के   लिए  आप  अपने  किसी  ऐसे  friend या  senior से  request कर  सकते  हैं  जो  आपको  एक   सही  feedback दे  सके . इस  activity को  बहुत  seriously कीजिये , ये  आपको  बहुत  कुछ  सीखा  सकती  है . क्योंकि  अक्सर  हम  खुद  जो  गलतियाँ  करते  हैं  वो  हमें  दिखाई  नहीं  देतीं , लेकिन  और  कोई  उन्ही  चीजों  को   आसानी  से  point कर  सकता  है .
ये  ध्यान  दें  कि  कहीं  इस  activity से   आपका  confidence कम  ना  हो .  यहाँ  interview लेने  वाले  को  समझदारी  दिखानी  होगी  कि  वो  आपकी  improvement areas भी  बताये  और  आपका  confidence भी  बढ़ाये . अगर  आपको  लगता  है  कि  इस  activity से  आपका  confidence lose हो  सकता  है  तो  इसे  ना  करें . इसकी  जगह  आप  खुद  शीशे  के  सामने  बैठ  कर  अपना  interview दें , और  चाहें  तो  उसे  अपने  mobile में  record भी  कर  लें . जब  आप  अपने  answers सुनेंगे  तो  आपको  खुद -बखुद  कुछ  improvement areas दिख  जायेंगी .
7) Non-Verbal Communication पर  ध्यान  दें :
हम  जो  communicate करते  हैं  वो  सामने  वाले  तक  दो  तरह  से  पहुँचता  है . Verbally और  Non-Verbally.
Verbally , यानि  जो  हम   बोलते  हैं  , या  लिखते  हैं , और  Non-Verbally बाकी  चीजें , हम  कैसे, किस  tone में  बोलते  हैं , हमारे  बैठने  का  तरीका , eye contact, even  हमारा  dressing sense. अलग -अलग  research के  मुताबिक़  हमारे  total communication में  सिर्फ  20% verbal होता  है  और  80% Non-verbal.
इसलिए  इस  80% पर  ध्यान  देना  बहुत  ज़रूरी  है . आपको   interviewer से  interact करते  वक़्त  कुछ  बातों  का  ध्यान  देना  होगा :
  • आपको  देखकर  लगे  की  आप  इस  job में  genuinely interested हैं .ऐसा  आप  अच्छे  से  dress up होकर  , time से  venue पर  पहुंच  कर  कर  सकते  हैं .
  • आपकी  आवाज़  dull नहीं  होनी  चाहिए , enthusiasm और  confidence show करना  बहुत  ज़रूरी  है .
  •  पहली  बार  मिलते  वक़्त    हलकी  सी  smile ज़रूरी  है , और  interview के  दौरान  भी  आपको  एक  friendly gesture रखना  चाहिए .
  •  Job के  लिए  आपका  जोश  आपकी  तैयारी  से  साफ़  झलकेगा , इसलिए  अपना  homework अच्छे  से  कर  के  interview देने  जाएं . Specially, company के  बारे  में  आपको  अच्छी  जानकारी  होनी  चाहिए  , और  आपकी  field से  related current developments भी  पता  होने  चाहिएं .
Note:अपना confidence level improve करने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं. 
8 ) Contradictory answers ना  दें  :
Interviewer आपकी  honesty  check करने  के  लिए  , या  बस  यूहीं  कुछ  ऐसे  प्रश्न    पूछ  सकते  हैं  जिनका  उत्तर  एक -दूसरे  से   related हो .
For example: अगर  आप  पहले  कह  चुके  हैं  कि  ये  आपकी  dream company है , पर  जब  ये  पूछा  जाता  है  कि  ये  company क्या – क्या   service देती  है  , और  आप  ठीक   से  नहीं  बता  पाते  हैं , तो  येही  message जाता  है  कि  एक  तरफ  तो  ये  आपकी  dream company है  और  दूसरी  तरफ  आप  इसके  बारे  में basic जानकारी भी नहीं रखते हैं तो  इसका  मतलब   आप  honest नहीं  हैं .
या  मान  लीजिये आपने  CV में  अपनी  hobby Playing Cricket लिखी  है , और  interview में  Playing Chess बताते  हैं  तो  definitely interviewer को  आप  पर  doubt होगा .
Interview में  सच  बोलना  ही  सही  रहता  है , पर  यदि  आप  excitement या  nervousness में  कुछ  अधिक  बोल  गए  हों  तो  उस  उत्तर पर टिके रहिये , और  पूरे  interview के  दौरान  उसे  contradict मत  करिए .
9) जिस   भाषा   में  comfortable हों   उसी   में   इंटरव्यू  दें : 
यदि  आप  English और हिंदी दोनों में  बात  करने  में  निपुण  हैं  तो  आप  ये  point skip कर  सकते  हैं  लेकिन  अगर  आप  अंग्रेजी में  comfortable नहीं  हैं  तो  आपके  लिए  एक  important point हो  सकता  है .
अगर  देखें  तो  आज -कल  ज्यादातर  job interviews English में  होते  हैं , लेकिन  कई  जगह  जहां  Hindi में  भी  interview हो  सकते  हैं  वहां  भी  लोग  English में  ही  interview देने  की  कोशिश  करते  हैं . देखिये , गलत  अंग्रेजी  बोलने  से  अच्छा  है  सही  हिंदी  बोलें.
हाँ , अगर  job ही  ऐसी  है  जहाँ  बिना  English के  काम  नहीं  चलने  वाला , जैसे  कि  International Call center, etc में ,तब  आप अंग्रेजी  में  ही  बात  करने  की  कोशिश  करें ,  लेकिन  अगर  कोई  ऐसी   job है  जहाँ  Hindi से  भी  काम  चल  सकता  है  तो  Hindi में  ही  बात  करें .  In fact interview के  शुरू  में  ही  आप  साक्षातकर्ता  से  पूछ  सकते  हैं  कि  Can I answer the questions in Hindi ? क्या  मैं  अपने  उत्तर  हिंदी  में  दे  सकता  हूँ ? ज्यादातर  case में  आपको  हाँ  में  ही  उत्तर  मिलना चाहिए  . और  फिर  आप  अपना  पूरा  Interview Hindi +English मिला  कर  दे  सकते  हैं . Actually, बहुत  सारी  jobs में  बस  आपको  English के  समझ  की  आवश्यकता  होती  है , भले  आप  उसे  बोल  ना  पाएं  लेकिन , सुनकर  या  पढ़कर  समझने  की  काबिलियत  भी  उस  काम   को  करने  के  लिए  पर्याप्त  होती  है , और  Interviewer भी  इस  बात  को  समझता  है.
ऐसा  करने  का  सबसे  बड़ा  लाभ  ये  है  कि  आप  स्वयं  को  अच्छे  से  व्यक्त  कर  पायेंगे  और  आपकी उस नौकरी   से  related जो भी  knowledge है  उसे  interviewer के  सामने  आसानी  से  ला  पाएंगे . और  जब  आप  ऐसा  करेंगे  तो  आपके  success के  chance निश्चित  रूप  से  बढ़  जायेंगे .
Note: अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं.
10) ये  सोच  कर  चलें  कि  Selection हुआ   तो  अच्छा  नहीं  तो  कुछ  इससे  भी  अच्छा  होगा :
Interview में  select होने  के  लिए  बहुत  over conscious मत  होइए . अगर  आप  select नहीं  होते  हैं  तो  भी  दुनिया  इधर  की  उधर  नहीं  होने  वाली , in fact कुछ  महीनों  बाद  शायद  आपको  याद  भी  ना  रहे  कि  आप  ऐसे किसी  interview में  appear हुए  थे . Positive attitude रखने  वाले  ये  मान  कर  चलते  हैं  कि  जो  होता है  अच्छा  होता  है.
मैंने  2010 में  Max Newyork Life में  trainer के  लिए  interview दिया  था , पर  सौभाग्य   से  मेरा selection उसमे  नहीं  हुआ . सौभाग्य   इसलिए  क्योंकि  उस  समय  जितने  भी  लोगों  को  as a trainer लिया  गया  था  उन्हें  market conditions ख़राब  होने  की  वजह से  6 महीने  के  अन्दर  निकाल  दिया  गया .वहीँ  दूसरी  ओर कुछ  दिनों  बाद  ही  मेरा  selection HCL Technologies में  हो  गया , जो  कि  work culture और  monetarily दोनों  तरह  से  मेरे  लिए  अच्छा  रहा , और  इस  job की  बदौलत  मुझे   Finland,Europe जाने  का  भी  मौका  मिला . :)
Friends, I hope कि  यहाँ  share की  गयी  बातें  आपके  काम  आएँगी  और  आप  इंटरव्यू  में  अपनी  success rate को  पहले  से  improve कर  पायेंगे .  मुझे  आपके  feedback और  इंटरव्यू   से  related questions का  इंतज़ार  रहेगा .