Monday, June 13, 2016

Personality Development Tips Infographic Hindi main

फिट रहें :-

कहते है की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है।  इसलिए अपने शरीर को फिट रखें। इसके लिए आप सुबह उड़कर व्यायाम एवं शाम के समय जिम भी कर सकते है।  हरी सब्जिओं का अधिक सेवन करे और प्रयाप्त मात्रा में पानी पिए।  

ड्रेसिंग सेन्स का ध्यान रखें  :-

ड्रेसिंग सेंस किसी की भी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा सकता है. इसलिए कपड़े ना बहुत ढीले हो और ना ही बहुत टाइट। इसके आलावा फैशन के अनुसार कपडे पहने। कपडे  साफ स्वछ एवं प्रेस किये होने चाहिए।  

स्वागत मुस्कराहट के साथ करें :-  

स्मार्ट लोगो की पहिचान होती वे वातावरण को खुशनुमा बना देते है।  जिसकी सुरुवात  मुस्कराहट से हो सकती है। किसी से भी हाथ मिलते समय,  हाथ को गर्मजोशी के साथ मिलाये।  हाथ को ना तो बिलकुल ढीला रखे न ही इतना टाइट की सामने वाले के हाथ में दर्द होने लगे।  

दिल से नहीं दिमाग से फैसला लें :-

 स्मार्ट लोग हमेशा दिल से नहीं दिमाग से फैसला लेते है। अगर आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में और बिना  सोच समझ कर करेंगे तो उसका परिणाम अच्छा आने की संभावना बहुत कम  है। सफलता स्मार्ट लोगो की पहचान होती।इसलिए हमेशा निर्णय सोच समझ कर लें। 

अपने आप को अपडेट रखें :-

आज के समय में बहुत जरुरी है कि आपको जानकारी हो की इस समय आपके आसपड़ोस एवं दुनिया में क्या चल रहा है।  इसके लिए आप न्यूज़ पेपर अथ्वा टीवी पर न्यूज़ अवश्य देखे। मान लो किसी ने आपसे पूछ लिया की अमेरिका जो कर रहा है वह अच्छा है या बुरा। इसलिए अपनी स्मार्टनेस प्रूफ करने के लिए करेक्ट अफेयर्स की जानकारी बहुत जरुरी है।      

अपने ब्यबहार में मिचोरिटी लाये :-

अगर आप अपने व्यव्हार में परिपक्वता लाएंगे तो आपको सम्मान प्राप्त होगा और आपको रेस्पेक्ट दी जागेगी। कोई भी इस्त्री या पुरुष हमेशा एक परिपक्व इन्सान की और आकृर्षित होता है। अपरिपक्व लोगों का हमेशा ही इस समाज में फायदा उठाया जाता है।